बैरिस्टर बाबू: रियल लाइफ पिता संग शूटिंग कर रहीं छोटे पर्दे की बंदिता

शो में अनिरुद्ध का किरदार निभाने वाले प्रविष्ठ मिश्रा की त्रिलोचन यानि ऋषि खुराना के साथ तगड़ी बहस हो जाएगी. वह अपने पिता के विरुद्ध जाकर बंदिता को एक डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाएंगे.

Advertisement
औरा भटनागर अपने पिता के साथ औरा भटनागर अपने पिता के साथ

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

लोकप्रिय टीवी शो बैरिस्टर बाबू में बंदिता का किरदार निभाने वाली बाल कलाकार औरा भटनागर जल्द ही शो में अपने रियल लाइफ पिता के साथ काम करती नजर आएंगी. शो में औरा के पिता विवेक बदौनी एक डॉक्टर का किरदार निभाते नजर आएंगे. चलिए अब आपको ये बताते हैं कि किस तरह से शो की कहानी बदलेगी और किस तरह होगी औरा के पिता की शो में एंट्री.

Advertisement

शो में अनिरुद्ध का किरदार निभाने वाले प्रविष्ठ मिश्रा की त्रिलोचन यानि ऋषि खुराना के साथ तगड़ी बहस हो जाएगी. वह अपने पिता के विरुद्ध जाकर बंदिता को एक डॉक्टर के पास चेकअप के लिए ले जाएगा और इसी डॉक्टर का किरदार निभाएंगे औरा के पिता विवेक.

औरा का ट्रीटमेंट शुरू के लिए अनिरुद्ध डॉक्टर पर जोर देगा. विवेक इस तरह अपनी बेटी के साथ टीवी शो पर नजर आएंगे. शो में अपने रोल को लेकर विवेक ने कहा, "अपनी बेटी के साथ काम करने में न सिर्फ काफी ज्यादा मजा आया बल्कि इससे हमारे बीच का बॉन्ड भी मजबूत हुआ है, क्योंकि हम साथ में बहुत सा वक्त बिताते हैं."

क्या है शो की कहानी?

शो की बात करें तो कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बैरिस्टर बाबू की स्क्रिप्ट भारत की आजादी से पहले के वक्त में लिखी गई है. जिसमें औरा एक बालिका वधू बंदिता का किरदार निभा रही हैं. किस्मत से बंदिता की शादी अनिरुद्ध से होती है जो समाज के विरुद्ध जाकर न सिर्फ उसे शिक्षा दिलाता है बल्कि उसे बैरिस्टर बनने में मदद भी करता है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement