UPSSSC Lekhpal Bharti 2022: यूपी लेखपाल भर्ती एलिजिबिलिटी रिजल्‍ट जारी, ट्विटर पर फूटा छात्रों का गुस्‍सा

UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2022: आयोग द्वारा कट-ऑफ जारी करने के बाद से छात्र सोशल मीडिया पर रिजल्‍ट के विरोध में ट्वीट कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि मेन्‍स परीक्षा के लिए कट-ऑफ स्‍कोर कम किया जाना चाहिए.

Advertisement
UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2022: UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2022:

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 10 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST
  • 62.96 पर्सेंटाइल रखा गया है कट-ऑफ
  • कट-ऑफ घटाने की मांग कर रहे हैं छात्र

UPSSSC PET Lekhpal Recruitment 2022: उत्‍तर प्रदेश स‍बऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्‍शन कमीशन (UPSSSC) ने यूपी राजस्‍व लेखपाल भर्ती 2022 के लिए एलिजिबिलिटी रिजल्‍ट रिलीज़ कर दिया है. इसके संबंध में नोटिस जारी करते हुए आयोग ने जानकारी दी है कि कुल 8,085 पदों पर भर्ती के लिए 13,90,305 आवेदन आए थे. ऐसे में उम्‍मीदवारों के वास्तिविक स्‍कोर या नॉर्मलाइज्‍ड स्‍कोर में शून्‍य या नेगेटिव मार्क्‍स वाले उम्‍मीदवारों को रिजेक्‍ट कर दिया गया है. 

Advertisement

आयोग ने अब रिक्‍त पदों के 15 गुना यानी 2,47,667 उम्‍मीदवारों को शॉर्टलिस्‍ट किया है. जिन उम्‍मीदवारों ने लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन दर्ज किया था, उनके लिए एलिजिबिलिटी रिजल्‍ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. उम्‍मीदवार अपने रजिस्‍ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर अपना रिजल्‍ट चेक कर सकते हैं.

आयोग द्वारा नोटिस जारी करने के बाद से छात्र सोशल मीडिया पर रिजल्‍ट के विरोध में ट्वीट कर रहे हैं. छात्रों का कहना है कि मेन्‍स परीक्षा के लिए कट-ऑफ स्‍कोर कम किया जाना चाहिए. आयोग द्वारा जारी कट-ऑफ के अनुसार, 62.96 पर्सेंटाइल वाले उम्‍मीदवार लेखपाल भर्ती मेन्‍स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिसपर छात्र आपत्ति दर्ज कर रहे हैं.

Advertisement

जो उम्‍मीदवार जारी रिजल्‍ट के अनुसार क्‍वालिफाई हुए हैं, उन्‍हें अब एग्‍जाम फीस जमा कर अपना आवेदन पूरा करना है. बता दें कि केवल उन्‍हीं उम्‍मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे जो एग्‍जाम फीस के साथ आवेदन पूरा करेंगे. अन्‍य सभी जानकारियां जारी नोटिस में उपलब्‍ध हैं.

आधिकारिक नोटिस देखने के लिए

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »