इस बैंक में घर बैठे यूं ऑनलाइन खुलवाएं खाता, लॉकउाउन में 2.5 लाख लोगों ने उठाया फायदा

HDFC Bank Instant Account Opening Facility: HDFC घर बैठे लोगों को बैंक में खाता खोलने की सुविधा दे रहा है. पिछले 40 दिनों में 2.5 लाख लोगों ने इस प्रक्रिया के तहत HDFC में अपने खाते खुलवाए हैं.

Advertisement
HDFC Bank Instant Account Opening Facility In 3 Easy Steps HDFC Bank Instant Account Opening Facility In 3 Easy Steps

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2020,
  • अपडेटेड 2:18 PM IST

  • 2.5 लाख लोगों ने खुलवाए खाता
  • 4 स्टेप में आप भी उठा सकते हैं फायदा
लॉकडाउन के बीच सबसे बड़े घरेलू निजी बैंक HDFC घर बैठे लोगों को बैंक में खाता खोलने की सुविधा दे रहा है. पिछले 40 दिनों में 2.5 लाख लोगों ने इस प्रक्रिया के तहत HDFC में अपने खाते खुलवाए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई को मिली जानकारी के मुताबिक, इसके लिए बैंक ने अपने ग्राहक के लिए KYC प्रावधानों को सीमित कर दिया है.

साथ ही ग्राहक को पूरी जानकारी भरने के लिए एक साल का वक्त दिया है. इस सुविधा के लिए बैंक ने अप्रैल के आखिर में ‘इंस्टेंट अकाउंट एप’ भी पेश की थी.

Advertisement

आप 4 स्टेप में अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं....

> सबसे पहले आपको एचडीएफसी बैंक का 'hdfc instant account app' डाउनलोड करना होगा. यह एप बैंक के रेगुलर एप से अलग होगा.

> एप को खोलते ही आपको स्क्रीन पर दिख रहे 'ओपन एन अकाउंट' के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

> इसके बाद आपके मोबाइल पर एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. ध्यान रहे आप यहां वहीं नंबर दर्ज कराएं, जो आपके आधार से जुड़ा हो और जिसे आप अपने नए अकाउंट से जोड़े रखना चाहते हैं.

> फोन नंबर दर्ज करने के बाद मांगी गई जानकारियों को भरना होगा. इस प्रक्रिया के बाद आपका खाता खुल जाएगा और आप लॉकडाउन में भी घर बैठे बैंक ट्रांजैक्शन कर पाएंगे.

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान बैंकों को अनिवार्य सेवा के दायरे में रखा गया था. बैंक शाखाओं को खोलने की अनुमति भी थी लेकिन ग्राहकों का बैंक शाखाओं में आना घट गया था. इसलिए बैंक ने नए खाते खोलने के लिए ऑनलाइन पहल शुरू की.

Advertisement

इन नए बैंक खातों के लिए बैंक ने मेट्रो शहरों में मासिक न्यूनतम राशि की सीमा 10,000 रुपये, कस्बों में 5,000 रुपये और ग्रामीण इलाकों में 2,500 रुपये रखी है. इस तरह के खातों के लिए अधिकतम जमा राशि की सीमा 1 लाख रुपये है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »