मुंबई के गिरगांव में एक बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 लोगों की मौत, 9 रेस्क्यू किए, VIDEO

मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस घटना की जांच करेंगी.

Advertisement
बिल्डिंग से उठती आग की लपटें (फोटो- ANI) बिल्डिंग से उठती आग की लपटें (फोटो- ANI)

मोहम्मद एजाज खान

  • मुंबई,
  • 03 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 5:49 AM IST

मुंबई के गिरगांव चौपाटी इलाके में बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक इमारत में भीषण आग लग गई. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं. 

जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम ने 9 लोगों को रेस्क्यू किया. जबकि हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मौके पर 15 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद हैं.

Advertisement

करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. डिप्टी फायर ऑफिसर एसडी सावंत के मुताबिक 3 मंजिला इमारत के अलग-अलग डायरेक्शन से 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया. इसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया. आग पर काबू पाने के बाद जब फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने इमारत के अंदर जाकर सर्च किया तो 2 लोगों के शव मिले.मतृकों की शिनाख्त हिरेन शाह (60 साल) और नलिनी शाह (82 साल) के रूप में हुई है. दोनों शव को नजदीक के अस्पताल में भेज दिया गया है.

उन्होंने बताया कि जिन 9 लोगों को रेस्क्यू किया गया है, उन्हें फिलहाल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है. आग लगने की वजह अभी पता नहीं चल पाई है. पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम इस घटना की जांच करेंगी, फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »