बिहार: सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने को लेकर दो गुटों के बीच चली गोली, युवक की मौत

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर SDM और SDPO खुद गांव में कैंप कर रहे हैं. वहीं पुलिस ने कहा है कि मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है.

Advertisement
मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, युवक की हो गई मौत मूर्ति विसर्जन के दौरान चली गोली, युवक की हो गई मौत

स्वतंत्र कुमार सिंह

  • खगड़िया,
  • 06 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 6:58 PM IST
  • मूर्ति विसर्जन के दौरान दो गुटों में विवाद के बाद चली गोली
  • खगड़िया की घटना, फायरिंग में एक युवक की हुई मौत

बिहार के खगड़िया में सरस्वती पूजा में प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई, जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक झड़प के दौरान दोनों गुटों के बीच फायरिंग हुई, जिसमें उस युवक को गोली लग गई.

घटना मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार गांव की है. इस हिंसक झड़प में लाठी-डंडे चलने के साथ दो राउंड फायरिंग हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करने की कोशिश की.

Advertisement

खबरों के मुताबिक रोहियार गांव में एक गुट मूर्ति को विसर्जित करने के लिए  कोसी नदी घाट की तरफ लेकर जा रहे थे. इसी दौरान रोहियार गांव का ही निवासी रजंन यादव और उसके समर्थक बीच में आ गए और विसर्जन के दौरान बज रहे डीजे को बंद करने को कहा.

इसी को लेकर दोनों गुटों में विवाद शुरू हो गया और हाथापाई शुरू हो गई. आरोप है कि इसी दौरान रजंन यादव नाम के शख्स ने गोली चला दी जो विसर्जन में ही शामिल एक युवक संस्कार कुमार को लग गई. लोगों ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई.

बाद में फायरिंग के विरोध में मृतक के परिजन और समर्थकों ने दूसरे गुट के लोगों को लाठी डंडे से बुरी तरह पीट दिया. हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद गांव में हालात सामान्य हो गया है.

Advertisement

ये भी पढ़ें:

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »