जोरदार भूकंप के बाद इंडोनेशिया में सुनामी को लेकर अलर्ट

इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुनामी को लेकर यह अलर्ट गुरुवार देर रात नॉर्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में जोरदार भूकंप आने के बाद जारी किया गया है.

Advertisement
इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट (फाइल-रॉयटर्स) इंडोनेशिया में भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट (फाइल-रॉयटर्स)

aajtak.in

  • मुलुक ,
  • 15 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:32 AM IST

  • सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया
  • मुलुक में जोरदार भूकंप के बाद चेतावनी
इंडोनेशिया में एक बार फिर सुनामी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सुनामी को लेकर यह अलर्ट गुरुवार देर रात नॉर्थ मालुकु प्रांत के तटवर्ती इलाके में जोरदार भूकंप आने के बाद जारी किया गया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप आने के बाद वहां के लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग वहां से सुरक्षित जगह चले गए. भूकंप का असर सुलावेसी द्वीप पर भी महसूस किया गया.

Advertisement

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, टरनेट शहर के उत्तर-पश्चिम में 139 किमी (86 मील) दूर क्षेत्र में आए भूकंप की तीव्रता 7.1 थी. इससे पहले अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण एजेंसी ने भूकंप की तीव्रता 7.4 आंका था.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि कुछ लोग उत्तरी मोलुकस में सुरक्षित जगह पर चले गए.

निकोबार में भी 5.0 तीव्रता का भूकंप

भारत के निकोबार द्वीप पर भी गुरुवार की देर रात 12.01 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 मापी गई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »