गाजियाबादः मोमबत्ती फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 7 लोगों की मौत, कई झुलसे

अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता है. जिस दौरान आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, अभी ये साफ नहीं हो पाया है.

Advertisement
आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाती फायर ब्रिगेड की टीम

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:21 PM IST

  • घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर
  • सीएम ने अफसरों से जांच रिपोर्ट पेश करने को कहा

गाजियाबाद जिले के मोदीनगर इलाके में स्थित मोमबत्ती फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, इस हादसे से पूरे जनपद में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे.

Advertisement

अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है. जिस फैक्ट्री में आग लगी है, उसमें मोमबत्ती बनाने का काम किया जाता है. जिस दौरान आग लगी उस वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, अभी ये साफ नहीं हो पाया है. वहीं, घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने दुख जताया है. उन्होंने मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. सीएम ने डीएम और एसएसपी को तत्काल घायलों को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. साथ ही जांच रिपोर्ट आज शाम तक पेश करने को कहा है.

इससे पहले गाजियाबाद के ट्रॉनिका सिटी इलाके में अप्रैल में एक जींस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी. हालांकि, इस दौरान कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »