Newswrap: पढ़ें- गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

प्रियंका गांधी ने बांदा में एक रेप पीड़िता से पुलिस के दो गवाह मांगने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए.

Advertisement
प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो- ट्विटर) प्रियंका गांधी ने योगी सरकार पर साधा निशाना (फाइल फोटो- ट्विटर)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

प्रियंका गांधी ने बांदा में एक रेप पीड़िता से पुलिस के दो गवाह मांगने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है. वहीं हरियाणा विधानसभा चुनावों से ठीक पहले ओलंपिक खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो गए. इसके अलावा भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. पढ़ें- गुरुवार शाम की 5 बड़ी खबरें

Advertisement

1-

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे फैसला हो गया है. सूत्रों के मुताबिक दोनों पार्टियों के बीच सहमति बन गई है. विधानसभा चुनावों में शिवसेना 126 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और अन्य सहयोगी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी.

प्रियंका गांधी ने बांदा में एक रेप पीड़िता से पुलिस के दो गवाह मांगने पर योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका गांधी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि यह यह असंवेदनशीलता की हद है, इससे यह स्पष्ट है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है. बलात्कार पीड़ित लड़की से बलात्कार के दो गवाह मांगने की यह कौन सी मांग है?

भारतीय टीम के पूर्व ओपनर और बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है. धोनी वर्ल्ड कप के बाद से टीम में नहीं हैं और वह लगातार चयनकर्ताओं से आराम मांग रहे हैं. धोनी के संन्यास की खबरों पर गंभीर ने कहा, 'मैंने हमेशा से कहा है कि संन्यास का फैसला हर किसी का निजी फैसला है. मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं को धोनी से बात करनी चाहिए और पूछना चाहिए कि उनकी रणनीति क्या है क्योंकि अगर आप भारत के लिए खेलते हैं तो आप सीरीज का चुनाव अपने हिसाब से नहीं कर सकते.

Advertisement
रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद मामले में चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने गुरुवार को बड़ी टिप्पणी की. चीफ जस्टिस ने कहा कि अयोध्या केस में सुनवाई 18 अक्टूबर तक खत्म होनी जरूरी है. अगर सुनवाई 18 अक्टूबर तक पूरी नहीं हुई तो फैसला देने का चांस खत्म हो जाएगा.

पंजाब पुलिस की टीम और चंडीगढ़ से आई एनआईए की टीम ने गुरुवार को तरनतारन के छब्बाल के नजदीक स्थानीय नहर में सर्च अभियान चलाया. टीम के साथ आए 12 से 15 गोताखोर इस नहर के पास सुबह से ही सर्च अभियान चला रहे हैं. हालांकि एनआईए की टीम के आने की किसी भी उच्च अधिकारी ने पुष्टि नहीं की. इसे सिर्फ रूटीन सर्च बताया जा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »