महाराष्ट्र: शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को राज्यसभा भेज सकती है BJP

भोसले पिछले साल मई में लोकसभा के लिए चुने गए थे. उन्होंने 14 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ दी और अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी में हाई-प्रोफाइल 'घर वापसी' की. फिर उन्हें प्रतिष्ठित सतारा लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया, लेकिन वे एनसीपी उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल से भारी अंतर से हार गए.

Advertisement

साहिल जोशी

  • मुंबई,
  • 14 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 11:54 PM IST

  • एनसीपी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं भोसले
  • सतारा उपचुनाव में हार गए थे उदयनराजे भोसले

छत्रपति शिवाजी के वंशज उदयनराजे भोसले को राज्यसभा में भेजा जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) राज्यसभा चुनाव में उदयनराजे के नाम पर भी दांव लगा सकती है. दरअसल, बीजेपी मराठाओं को संदेश देने के लिए उदयनराजे भोसले को राज्यसभा भेज सकती है.

भोसले पिछले साल मई में के लिए चुने गए थे. उन्होंने 14 सितंबर को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) छोड़ दी और अक्टूबर में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले बीजेपी में हाई-प्रोफाइल 'घर वापसी' की. फिर उन्हें प्रतिष्ठित सतारा लोकसभा सीट से उपचुनाव लड़ने के लिए मैदान में उतारा गया, लेकिन वे एनसीपी उम्मीदवार श्रीनिवास पाटिल से भारी अंतर से हार गए.

Advertisement

भोसले के निर्वाचन क्षेत्र को अजेय माना जाता है. कभी मराठा साम्राज्य का हिस्सा रहे इस निर्वाचन क्षेत्र में भोसले को अजेय माना जाता था और यहां पहले उनके पूर्वजों ने शासन किया था. मगर भोसले को पाटिल के हाथों उप-चुनाव में एक बड़ी हार का सामना करना पड़ा. कभी उनके करीबी दोस्त व मेंटर रहे एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने सतारा में चुनावों से चार दिन पहले मूसलाधार बारिश के बीच एक रैली को संबोधित करते हुए स्वीकार किया था कि उन्होंने भोसले का चयन करके एक गलती कर दी थी. इस दौरान उन्होंने लोगों से पाटिल को वोट देने का आग्रह किया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »