पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- राज्य में बीड़ी उत्पादन कारखानों को चालू किया जाए

बुंदेलखंड, महाकौशल सहित अन्य क्षेत्रों में बीड़ी उत्पादन का काम होता है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तेंदूपत्ता संग्रहण नहीं हो पा रहा है और बीड़ी उत्पादन के लिए कच्चे माल की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है.

Advertisement
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (IANS) मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (IANS)

aajtak.in

  • भोपाल,
  • 19 मई 2020,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से किया आग्रह
  • कारखाने बंद होने से लाखों परिवार प्रभावित हुए

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर बीड़ी उत्पादन कारखानों को शुरू करने के लिए आवश्यक अनुमतियां देने का आग्रह किया है. बीड़ी कारखाने बंद होने से लाखों परिवारों की जिंदगी पर असर पड़ रहा है.

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लिखें पत्र में कहा कि बुंदेलखंड, महाकौशल सहित अन्य क्षेत्रों में बीड़ी उत्पादन का काम होता है, लेकिन लॉकडाउन की वजह से तेंदूपत्ता संग्रहण नहीं हो पा रहा है और बीड़ी उत्पादन के लिए कच्चे माल की भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है. इस वजह से घर में बैठकर बीड़ी बनाने वाले श्रमिक और तेंदूपत्ता संग्राहकों की आजीविका पर विपरीत असर पड़ रहा है.

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि कि तेंदूपत्ता संग्राहक ठेकेदारों का ठेका हो चुका है और ठेकेदारों द्वारा सुरक्षा निधि भी जमा की जा चुकी है, लेकिन प्रशासन द्वारा घरों से बाहर निकलने पर रोक होने के कारण तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य नहीं हो पा रहा है और कच्चे माल की अनुपलब्धता बने रहने से बीड़ी श्रमिकों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है.

कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से अनुरोध किया कि बीड़ी उत्पादन कारखानों को आवश्यक अनुमति प्रदान की जाएं और कच्ची सामग्री के प्रबंधन के लिए आवश्यक निर्देश दिए जाएं, जिससे बीड़ी श्रमिकों और तेंदूपत्ता संग्राहकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »