प्रेग्नेंसी की खबरों पर बोलीं विद्या, मैं बच्चा बनाने की मशीन नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई रोक, कहा- नहीं हूं प्रेग्नेंट.

Advertisement
विद्या बालन विद्या बालन

विजय रावत

  • नई दिल्ली,
  • 17 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 4:01 PM IST

विद्या बालन की प्रेग्नेंसी की खबरों पर उन्होंने यह कहकर रोक लगा दी कि वो प्रेग्नेंट नहीं हैं. एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मैं परेशान हो चुकी हूं, मैं दर्द की वजह से भी क्लीनिक जा सकती हूं. शादी के बाद अगर एक औरत क्लीनिक जाती है तो उसको हमेशा प्रेग्नेंसी से क्यों जोड़ा जाता है?


बता दें कि उनकी प्रेग्नेंसी की खबरें तब आईं जब उन्हें कई बार क्लीनिक जाते हुए देखा गया इसके साथ ही उनके बढ़ते वजन की वजह से भी यह खबरें आईं. विद्या ने कहा कि जो महिला शादीशुदा है उससे हमेशा बच्चे की उम्मीद क्यों की जाती है? बच्चे के लिए लोगों में क्यों ऐसा जुनून है? मैं कोई बच्चा बनाने की मशीन नहीं हूं. दुनिया में जनसंख्या बहुत बढ़ रही है, ऐसे में अगर कुछ लोगों के बच्चे नहीं है तो इसमे कोई परेशानी नहीं है.

Advertisement


बार- बार उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में पूछे जाने से परेशान विद्या ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसमें मेरे और मेरे पति सिद्धार्थ रॉय कपूर के अलावा किसी और को पड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि यह हमारी प्राइवेसी खत्म करने वाली बाते हैं लेकिन हमारे देश में पड़ोसी और रिश्तेदार लगातार इस तरह के सवाल करते रहते हैं.


विद्या ने बताया कि मेरी शादी में हमारी तस्वीरें भी नहीं खींची गई थीं, उससे पहले ही मेरे एक अंकल ने मुझे कहा कि जब अगली बार मैं तुम्हें और सिद्धार्थ को देखूं तो मुझे तुम तीन दिखने चाहिए. इस बात पर मैं बस हंस दी क्योंकि उस समय तक हमने यह भी नहीं सोचा था कि हम हनीमून पर कहां जाएंगे. बता दें कि विद्या और सिद्धार्थ की शादी साल 2012 में हुई थी.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement