scorecardresearch
Advertisement

आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल

TEAMS P W L T N/R PTS. NRR
RCB(Q)RCB(Q) 14 9 5 0 0 18 +0.783
GT(Q)GT(Q) 14 9 5 0 0 18 +0.695
SRH(Q)SRH(Q) 14 9 5 0 0 18 +0.524
RR(Q)RR(Q) 14 8 6 0 0 16 +0.189

आईपीएल शेड्यूल 2026

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 समाचार

आईपीएल 2026 टॉप परफॉर्मर

Most Runs
Vaibhav Sooryavanshi
776Runs
M16
HS103
Avg48.50
4s/6s63/72
50's/100s5/1
Most Wickets
Kagiso Rabada
29Wickets
M17
WK29
eco9.68
BBi3/25
4/5w00

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 शॉर्ट वीडियो

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2026)

आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. फाइनल मैच 31 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, जहां रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने शुभमन गिल की गुजरात टाइटन्स को 5 विकेट से हराया. विराट कोहली की नाबाद 75 रन की मैच-विनिंग पारी ने RCB को लक्ष्य तक पहुंचाया. पहले RCB के गेंदबाजों ने GT को 155/8 पर रोका, फिर कोहली ने 42 गेंदों में 75 रन बनाकर 18 ओवरों में टीम को जीत दिलाई.

 

टूर्नामेंट की शुरुआत 28 मार्च 2026 को हुई थी, जब RCB और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच पहला मैच खेला गया था. कुल 10 टीमें भाग ले रही थीं और 74 मैच खेले गए, जिनमें 70 लीग मैच और 4 नॉकआउट मैच शामिल थे. प्लेऑफ में RCB,  गुजरात टाइटन्स, सनराइजर्स हैदराबाद और  राजस्थान रॉयल्स ने जगह बनाई थी.

 

आईपीएल 2026 को वैभव सूर्यवंशी की वजह से हमेशा याद रखा जाएगा क्योंकि महज 15 साल की उम्र में इस बिहार के किशोर बल्लेबाज ने क्रिकेट इतिहास में कई अनोखे रिकॉर्ड बना दिए . उन्होंने 2024 में महज 13 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स द्वारा 1.1 करोड़ रुपये में खरीदे जाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बनकर इतिहास रचा था. आईपीएल 2026 में वैभव ने सबसे कम उम्र में ऑरेन्ज कैप जीतने वाले पहले बल्लेबाज बनकर रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसमें उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए. उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया .वैभव ने 20 साल की उम्र पूरी करने से पहले किसी एक IPL सीजन में 500 रन का आंकड़ा छूने वाले पहले बल्लेबाज बनकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया. उनका यह प्रदर्शन भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान और दुनिया भर में चर्चा का विषय बना.

Advertisement