5 hours ago
रहस्यमयी शहर... सड़क पर हर कोई खामोश होता है! कहानी साइलेंट सिटी की
किसी भी शहर में आप चले जाएं चारों ओर गाड़ियों का शोर, भीड़ और भागमभाग की जिंदगी ही देखने को मिलेगी. हर तरफ शांति की कमी है, शोर का बोलबाला है. इसीलिए दुनिया के कई शहर अपनी शांति और जिंदगी के सुकून को बचाने के लिए हर कदम उठा रहे हैं. इसी का एक अनूठा उदाहरण है यूरोप में माल्टा का ऐतिहासिक शहर म्डीना. जो अपनी बेमिसाल शांति और अनूठी पाबंदियों के लिए पूरी दुनिया में 'द साइलेंट सिटी' के नाम से जाना जाता है.