scorecardresearch

आईपीएल 2026 टीमें


आईपीएल 2026 की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है. 30 मई 2026 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में रजत पाटीदार की कप्तानी वाली RCB ने शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराया. यह आरसीबी की लगातार दूसरी खिताबी जीत है. आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी जीती थी.

बेंगलुरु (आरसीबी): बेंगलुरु ने 2025, 2026 में आईपीएल का खिताब जीता. रजत पाटीदार बेंगलुरु के कप्तान हैं.

पंजाब (पीबीकेएस): पंजाब टीम आईपीएल 2025 के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन पहली बार खिताब जीतने से चूक गई. श्रेयस अय्यर पंजाब के कप्तान हैं.

चेन्नई (सीएसके): चेन्नई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. यह टीम 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ हैं.

दिल्ली (डीसी): दिल्ली अभी तक आईपीएल खिताब नहीं जीत पाई है. 2020 में यह टीम फाइनल तक पहुंची थी. अक्षर पटेल 2025 में दिल्ली के कप्तान हैं.

गुजरात (जीटी): गुजरात 2022 में आईपीएल में शामिल हुई थी और अपने पहले ही सीजन में खिताब जीतकर इतिहास रच दिया. शुभमन गिल गुजरात के कप्तान हैं.

कोलकाता (केकेआर): कोलकाता 3 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. अजिंक्य रहाणे 2025 में कोलकाता टीम के कप्तान बनाये गए.

लखनऊ (एलएसजी): लखनऊ 2022 में आईपीएल में शामिल हुई थी. टूर्नामेंट के दौरान इस टीम की कमान स्टार भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास थी.

मुंबई (एमआई): मुंबई आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है. यह टीम 5 बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है. टूर्नामेंट के दौरान हार्दिक पंड्या मुंबई के कप्तान रहे.

राजस्थान (आरआर): राजस्थान 2008 में आईपीएल खिताब जीत चुकी है. 2022 में यह टीम फाइनल में पहुंची थी. रियान पराग राजस्थान के कप्तान हैं.

हैदराबाद (एसआरएच): हैदराबाद की टीम 2016 में आईपीएल खिताब जीत चुकी है. पैट कमिंस हैदराबाद के कप्तान हैं.

आईपीएल 2026 टीमें से जुड़े FAQs

 

आईपीएल में कुल कितनी टीमें खेलती हैं?

टीम के पास कितने विदेशी (Overseas) खिलाड़ी हैं?

2025 में आईपीएल का खिताब किस टीम ने जीता था?

2025 में आईपीएल फाइनल का मुकाबला किस टीम के बीच खेला गया था?

2024 में आईपीएल फाइनल का मुकाबला किस टीम के बीच हुआ था और और कौन सी टीम के मुकाबला जीता था?

लेटेस्ट न्यूज

    Advertisement