scorecardresearch

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप

ऑरेंज कैप आईपीएल का एक बड़ा सम्मान है, जो पूरी टीम को नहीं मिलता, बल्कि आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को दिया जाता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले खिलाड़ी को टूर्नामेंट का सबसे शानदार बल्लेबाज भी कहा जा सकता है. ऑरेंज कैप जीतने वाले प्लेयर को कैश प्राइज और ट्रॉफी दी जाती है. बड़ी बात यह भी है पूरे आईपीएल के सीजन में यह कैप एक खिलाड़ी से दूसरे को खिलाड़ी के पास जाती रहती है. आईपीएल सीजन के दौरान जिस बल्लेबाज के रन सबसे ज्यादा होते हैं, वो फील्डिंग के वक्त ऑरेंज कैप को पहनता है. इसमें रोज बदलाव होता है. फाइनल मुकाबले की समाप्ति के बाद जिस बल्लेबाज के नाम सबसे ज्यादा रन होते हैं तो उसे आधिकारिक तौर पर यह कैप मैच दे दी जाती है.

IPL ऑरेंज कैप 2026 के विजेता 15 साल के वैभव सूर्यवंशी बने. उन्होंने 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 48.50, जबकि स्ट्राइक रेट 237.3 का रहा. उन्होंने कुल 72 छक्के, जबकि 63 चौके लगाए.

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने 3 बार (2015, 2017, 2019) ऑरेंज कैप जीती है, जो सबसे ज्यादा है. क्रिस गेल (2011, 2012) और विराट कोहली विराट कोहली (2016, 2024) ने 2-2 बार इसे हासिल किया है. शेन मार्श (2008), मैथ्यू हैडन (2009), सचिन तेंदुलकर (2010),माइक हसी (2013), रॉबिन उथप्पा (2014), केन विलियमसन (2018), केएल राहुल (2020), ऋतुराज गायकवाड़ (2021), जोस बटलर (2022) और शुभमन गिल (2023) और साई सुदर्शन (2025) ने 1-1 बार यह पुरस्कार जीता है.

Player Team M Runs HS
RR 16 776 103
GT 16 732 104
GT 17 722 100
RCB 16 675 105*
SRH 15 624 69
SRH 15 602 91
DC 14 593 152*
SRH 15 563 135*
LSG 13 563 111
GT 17 526 60
RR 16 515 81*
PBKS 14 510 80*

M: Matches, HS: Highest Score

आईपीएल 2026 ऑरेंज कैप से जुड़े FAQs

 

आईपीएल में ऑरेंज कैप किसे दी जाती है?

क्या ऑरेंज कैप मैच के दौरान भी बदल सकती है?

क्या प्लेऑफ के रन भी ऑरेंज कैप की रेस में जोड़े जाते हैं?

अगर दो खिलाड़ियों के रन बराबर हों तो ऑरेंज कैप किसे मिलेगी?

क्या ऑरेंज कैप हर मैच के बाद अपडेट होती है?

IPL में आज ऑरेंज कैप किस खिलाड़ी के पास है?

IPL 2026 में किस खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?

IPL 2026 के टॉप-5 रन स्कोरर कौन हैं?

लेटेस्ट न्यूज

    Advertisement