जब पूरी दुनिया कोरोना को मात देने का रास्ता तलाश रही है उस वक्त चीन और पाकिस्तान की हरकतों ने भारत की चिंता बढ़ा दी है. एक ओर जहां लद्दाख इलाके में पिछले कुछ हफ्ते से भारत और चीन के बीच तनाव के हालात हैं. वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान भारत के खिलाफ साजिश का जाल बिछाने में लगा है. ऐसे वक्त में आजतक आपके लिए 'ई-एजेंडा आजतक सुरक्षा सभा' का आयोजन कर रहा है. 6 जून यानी शनिवार को दिनभर चलने वाले इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री से लेकर तमाम रक्षा विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं. ये मेहमान पड़ोसी मुल्कों की तरफ से पेश हो रहीं चुनौतियों के मद्देनजर भारत की सुरक्षा तैयारियों पर अपनी बात रखेंगे.