पंखे वाला AC या बिना पंखे वाला? आधा हो जाएगा बिजली बिल
1 April 2026
Photo: Samsung
तपती गर्मी से राहत पाने के लिए बहुत से लोग AC का यूज करते हैं. क्या आप जानते हैं कि मार्केट में विंड फ्री AC भी मौजूद है.
Photo: Samsung
विंड फ्री AC के इनडोर यूनिट में पावरफुल फैन ब्लॉअर चलाए बिना भी कूलिग का आनंद ले सकेंगे. ऐसे में इसकी वजह से यूजर्स के ऊपर सीधी AC की हवा नहीं लगती है.
Photo: Getty
विंड फ्री AC की तुलना में स्टैंडर्ड AC पर फ्लैप लगे होते हैं, जो ब्लॉअर से जनरेट होने वाली हवा को तेजी से पूरे कमरे में सर्कुलेट करते हैं.
Photo: Getty
ऐसे में बहुत से लोग AC की डायरेक्ट ठंडी हवा से बचाव के लिए रिफ्लेक्टर लगाते हैं. ऐसे लोग विंड फ्री AC का यूज कर सकते हैं.
Photo: Getty
विंड फ्री AC के मार्केट में कई ऑप्शन मिल जाएंगे. इसमें सैमसंग समेत कई नाम शामिल हैं.
Photo: Unsplash
विंड फ्री AC के इनडोर यूनिट में सामने की तरफ छोटे-छोटे होल होते हैं. यहां से कूलिंग निकलती है और कमरे को ठंडा करती है.
Photo: Unsplash
सैमसंग का दावा है कि स्टैंडर्ड AC की तुलना में विंडफ्री मोड 58 परसेंट तक पावर सेविंग करके देता है.
Photo: Samsung
विंड फ्री टेक्नोलॉजी बेस्ड AC चलाने पर आवाज भी कम आती है. बहुत से लोगों को स्टैंडर्ड AC से आने वाली आवाज से परेशानी होती है.