रात में भी सोलर प्लांट से बनेगी बिजली? चलेगा AC, पंखा और बहुत कुछ 

25 Mar 2026

Photo: X/@WeatherMonitors

सोलर पैनल दिन में सूरज की रोशनी से बिजली जनरेट करते हैं, लेकिन अब रात में भी सोलर प्लांट बिजली जनरेट करेंगे, जिसको चीन ने बनाया है.

Photo: X/@WeatherMonitors

सोलर प्लांट से जनरेट होने वाली बिजली का यूज घर में किया जा सकता है. इससे एयर कंडीशनर (AC), पंखे, कूलर और अन्य इलेक्ट्रोनिक्स आइटम ऑपरेट होंगे. 

Photo: X/@WeatherMonitors

चीन ने अपने रेगिस्तान में 100 मेगावाट का सोलर प्लांट इंस्टॉल किया है. यह अन्य सोलर पैनल के विपरीत रात में भी काम करता. जानते हैं कैसे. 

Photo: X/@WeatherMonitors

चीन ने इसमें 12 हजार शीशे लगाए हैं, जिनको सोलर पैनल की जगह पर इंस्टॉल किया गया है. इन शीशों को हेलियोस्टैट नाम दिया गया है.

Photo: X/@WeatherMonitors

ये हेलियोस्टैट, असल में सूरज की दिशा को ट्रैक करते हैं और उसकी रोशनी को एक ऊंचे टॉवर पर केंद्रित करते हैं. 

Photo: X/@WeatherMonitors

टावर के टॉप पर मौजूद सूरज की किरणें बेहद गर्म हवा जनरेट करती हैं. यह गर्मी इतनी अधिक होती है कि इससे पावर प्लांट को चलाया जा सकता है. 

Photo: X/@WeatherMonitors

यह प्लांट चीन के उत्तर-पश्चिम स्थित रेगिस्तानी शहर दुनहुआंग में है. बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए ये लोकेशन परफेक्ट है, जहां तेज धूप भी आती है. 

Photo: X/@WeatherMonitors

चीन में तैयार किए गए इस सोलर प्लांट की खूबी यह है कि सूर्यास्त के बाद भी बिजली जनरेट करता है. इसमें हजारों शीशे दिनभर सूरज की रोशनी को टॉवर तक पहुंचाते हैं. 

Photo : AI Generated

इसके बाद एक स्पेशल नमक, जिसे मोल्टन साल्ट कहा जाता है वो गर्म हो जाता है. यह नमक एक बैटरी की तरह हीट स्टोर कर लेता है.

Photo : AI Generated

सूरज ढलने के बाद ये स्टोर हीट पानी को भाप में बदलती है. इसके बाद टर्बाइन चलते रहते हैं और बिजली जनरेट होती है. 

Photo : AI Generated

आमतौर पर सूरज ढलने के बाद सोलर पैनल काम नहीं करते हैं, ऐसे में लोगों को ग्रिड का सहारा लेना पड़ता है. 

Photo: Unplash

Read Next