16  May 2026

व्रत रखकर क्यों फंस गया रमेश? पढ़िए मजेदार चुटकुले

रमेश ने शौक-शौक में व्रत रख लिया. रमेश (पत्नी से)- देखो सूरज डूब चुका है, अब खाना खाते हैं. पत्नी (रमेश से)- नहीं डूबा जी. रमेश-देखो डूबा या नहीं पत्नी-नहीं जी… रमेश-लगता है ये मुझे साथ लेकर ही डूबेगा !!!

टीचर- बेटा, बताओ जान कैसे निकलती है? गप्पू- खिड़की से. टीचर- क्या मतलब? गप्पू- दीदी कल ही एक लड़के से कह रही थी- जान, खिड़की से निकल जाओ...

एक भिखारी रोज-रोज मांग कर खाते-खाते
तंग आ गया था. एक दिन उसने भगवान से
प्रार्थना की -'भगवान, मुझे खाने को ऐसा कुछ
दे जो खाने पर भी खत्म न हो!
भगवान बोले- 'ये ले बेटा, च्यूइंग गम!'

भोलू लड़की देखने गया भोलू- कितने तक पढ़ी हो लड़की- B.A तक. भोलू ने मना कर दिया और बोला अबे, दो अक्षर पढ़ी है, वो भी उलटे!

एक रात एक घर में चोर घुस आया.
खटपट सुनकर मालिक की आंख खुल गई.
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं.
मालिक- कौन है?
चोर- म्याऊं.
मालिक- कौन है?
चोर- अबे साले, बिल्ली हूं बिल्ली...!!

शॉन्टी पार्टी से रात को देर से घर गया,
अगले दिन दोस्तों ने उससे पूछा-
बीवी ने कुछ कहा तो नहीं??
शॉन्टी- ना ना, कुछ खास नहीं…
ये दो दांत तो मुझे वैसे भी निकलवाने थे..!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next