10  May 2026

टीचर ने पूछा- अगर कोई ग्रह पृथ्वी से टकरा जाएगा तो क्या होगा? मिला Funny जवाब!

टीचर- बताओ अगर कोई ग्रह पृथ्वी से टकरा जाएगा तो क्या होगा?
सीटू- टन्न की आवाज आएगी.
टीचर- क्यों.
सीटू- क्योंकि ये दुनिया...ये दुनिया पीतल दी.

एक बार गोलू के पापा जंगल दिखाने ले गए.
वहां पेड़ पर एक सांप लटका देखा,
गोलू- अरे सांप लटकने से कुछ नहीं होगा, मम्मी को बोलो कॉम्प्लान पिलाएं...

टीचर- एक तरफ पैसा, दूसरी तरफ अकल, क्या चुनोगे ? छात्र- पैसा. टीचर- गलत, मैं अकल चुनती छात्र- आप सही कह रही हो मैम, जिसके पास जिस चीज की कमी होती है वो वही चुनता है..!

एक लड़के की बाइक से स्कूटी वाली लड़की की टक्कर हो गई,
भीड़ ने लड़के को खूब बुरी तरह पीटा, फिर लड़की और स्कूटी को उठाया
एक ने पूछा- आपको लगी तो नहीं.
लड़की- नहीं ये तो रोज का काम है, स्कूटी सीख रही हूं न !!!

पत्नी- चलो ना आज कहीं घूमने चलते हैं, पर हां ड्राइविंग मैं करुंगी. पति- Wow! मतलब जायेंगे कार में, आएंगे कल के अखबार में.

परीक्षा में सवाल आया था....चैलेंज किसे कहते हैं?  सोनू ने पूरा पेपर खाली छोड़ दिया और  आखिरी पेज पर लिखा- अगर हिम्मत है तो पास करके दिखाओ!

लल्लू ने जियो के ऑफिस में फोन किया
लल्लू मेरे फोन का बिल बहुत ज्यादा आया है.
इतनी तो मैंने बात भी नहीं की.
एयरटेल ऑफिस- अच्छा आपका प्लान क्या है ?
लल्लू अभी तो मार्किट आया हुआ हूं.
शाम को दारू..…आप अपना बताइए...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next