03 July 2026

जब टीचर ने पूछा शांति किस घर में रहती है? छात्र ने दिया ये सॉलिड जवाब!

टीचर- शांति किसके घर में रहती है?
छात्र- जिस घर में पति-पत्नी दिन भर मोबाइल चलाते हैं!

मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
बच्चा- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा...
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है.

प्रेमी- बेवफा तूने दिल जला दिया, मेरा दिल जलाकर राख कर दिया
प्रेमिका- तेरी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी
भेज दे राख, बर्तन मांजने के काम आएगी.

बैंक मैनेजर- ये कैसे हस्ताक्षर हैं?
टोलू - यह हस्ताक्षर मेरी दादी के हैं.
बैंक मैनेजर- ऐसा अजीब हस्ताक्षर? नाम क्या है उनका?
टोलू- जलेबी बाई.

बॉस की नई कार देखकर एंप्लॉयी खुश हो कर बोला-
वाह बॉस क्या बढ़िया गाड़ी है.
बॉस ने कहा- तू अगर ईमानदारी से काम करेगा, जी लगा के मेहनत करेगा,
ओवर टाइम करेगा और टारगेट पूरा करेगा तो.....
अगली बार मैं इससे भी बड़ी गाड़ी लूंगा....!

भोलू शादी के लिए लड़की देखने गया
लड़की के पापा- बताओ अक्ल बड़ी या भैंस?
भोलू बहुत देर सोचने के बाद बोला- पागल समझा है क्या?
पहले दोनों की डेट ऑफ बर्थ तो बताओ.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next