अगर कोई गलती हो जाए तो क्या करना चाहिए? गोलू ने दिया ये धांसू आइडिया
गोलू- अगर कोई गलती हो जाए तो पता है क्या करना चाहिए? भोलू- क्या...? गोलू- शांति से बैठकर सोचना चाहिए कि नाम किसका लगाना है...
मोहन तुम भीख क्यों मांगते हो, यह बुरा काम है. भिखारी- क्या आपने भीख मांगी है? मोहन- नहीं. भिखारी- तो ये बताइए कि आपको कैसे पता चला कि यह बुरा काम है?
पत्नी ने मायके से पति को फोन किया...
पत्नी- जी कैसे हैं आप?
पति - ठीक हूं.
पत्नी- मेरी याद आती है तो क्या करते हैं आप?
पति- तुम्हारी पसंदीदा आइसक्रीम खा लेता हूं...
सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, अजी सुनते हो? पति- बोलो! क्या हुआ? पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो...
सोनू - भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है बंटी - अरे जाता हूं लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं सोनी - क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है? बंटी - कन्या पाठशाला...
राजू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
वीरू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
राजू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई.
वीरू- किसने मारा?
राजू- सूरज की मम्मी ने...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.