04 December 2025

गिफ्ट देखकर पत्नी ने पति को घर से निकाला, वजह जानकर ठहाके आप

दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे निकाल क्यों दिया?
संजू- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसलिए निकाला.
दोस्त- चांदी की थी क्या?
संजू- नहीं साइकल की !!!

पत्नी- घर की सारी बेकार चीजें निकाल दो...
पति- फिर तू कहां रहेगी पगली..?

लड़की - क्या कर रहे हो?
लड़का - मूंगफली खा रहा हूं।
लड़की - अच्छा! अकेले-अकेले?
लड़का - अब 10 रुपए की मूंगफली में भंडारा करूं क्या!!

नोनू बहुत दुखी था. किसी ने पूछा क्यों टेंशन में हो...
नोनू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक सर्जरी के लिए 2 लाख रुपए उधार दिए थे.
अब उसे पहचान ही नहीं पा रहा हूं..!!

आदमी-जब मैं सुबह-सुबह कार में अपनी जमीन देखने के लिए जाता हूं,
तो शाम तक भी पूरी जमीन नहीं देख पाता.
रिश्तेदार- आप बिल्कुल ठीक कहते हो,
3 साल पहले हमारे पास भी ऐसी एक खटारा कार थी,
जो हमने बड़ी मुश्किल से बेची..!!

एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके ग़ुस्सा करते हुए कहा, ‘पिछले तीन घंटे से आपकी कम्पनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है, बताइए मैं क्या करूं..??
कस्टमर केयर सहयोगी ने कहा, ‘बहनजी, तब तक कुछ घर के काम ही कर लो’ !!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next