12 November 2025

शादी के बाद पति के बदलने की वजह जान हो जाएंगे लोटपोट! पढ़िए Viral Jokes

पत्नी- आप शादी के बाद से बदल गए हो, मुझ में जरा भी दिलचस्पी नहीं दिखाते. पति- मैंने तुम्हे पहले ही बता दिया था कि मुझे शादीशुदा महिलाओं में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है !!!

लड़का- तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- तमन्ना
लड़का- तुम्हारे पापा का नाम सरफरोशी है क्या?
लड़की- क्यों?
लड़का- क्योंकि सरफरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है!

पत्नी- मेरे भाई से भोजन के बारे में तो पूछ लो… पति- साले साहिब, आप भोजन करके आए हो या फिर जाकर करोगे...!

बेटा- पापा आप डॉक्टर कैसे बने?
पापा- बेटा, उसके लिये बहुत दिमाग की ज़रूरत पड़ती है.
बेटा- हां, जानता हूं, इसीलिए ही तो पूछ रहा हूं कि आप डॉक्टर कैसे बने?
पापा- दे थप्पड़...दे थप्पड़...!

टीचर- इस वाक्य में खाली स्थान भरो,
900 चूहे खाकर बिल्ली...चली.
छात्र- 900 चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली.
टीचर- मजाक करता है?
छात्र- सर, ये तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया, वरना 900 चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी नहीं चल सकता!

गर्लफ्रैंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है.  बॉयफ्रैंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये. अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ.  गर्लफ्रैंड बेहोश !!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next