04 February 2026

बरसात और पत्नी की समानता सुनकर हंसी नहीं रुकेगी आपकी, पढ़ें मजेदार चुटकुले

किटू- बारिश को देखते हुए पता है यार बरसात और पत्नी में क्या समानता है
चिंटू- नहीं यार तुम बताओ
किटू  - बारिश और पत्नी शुरुआत में ही अच्छे लगते हैं
बाद में फिर बस किच-किच... किच-किच....

पत्नी- चाय में चीनी कितनी लोगे?
पति- ये नौटंकी सिर्फ फिल्मों में ही होती है, हमारे यहां तो जैसी बने वैसी ही गटकनी पड़ती है, नहीं तो बाद में वो भी नहीं मिलती है....

गोलू – यार तू इतना सीधा-सादा कैसे रह लेता है?
भोलू – क्या करूं यार, बीवी ने बोल रखा है कि अगर चालाकी दिखाई तो Google Maps में रास्ता ही बदल दूंगी!

बेटा- पापा आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
बेटा- बादल, बिजली और शेर से
पापा- बिल्कुल नहीं!
बेटा- इसका मतलब है
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...

सुबह-सुबह पत्नी ने पति से कहा, जल्दी से न्यूजपेपर दो!
पति- तुम भी कितने पुराने ख्यालात की हो
दुनिया कहां से कहां पहुंच गई और
तुम न्यूजपेपर मांग रही हो!
पति- यह लो मेरा टैबलेट
पत्नी ने टेबलेट लिया और कॉकरोच पर दे मारा!
अब पति सदमे में है...

पापा- बेटा आज तेरी मम्मी इतनी चुप-चाप क्यों बैठी है?
बेटा- उन्होंने मुझसे लिपस्टिक मांगी थी
गलती से मैंने फेविस्टिक दे दी
पापा (आंख में आंसू के साथ)- जुग-जुग जियो मेरे लाल
ऐसा बेटा भगवान सभी को दे....

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next