20 April 2026

पापा ने बेटा के फेल होने पर भी दिलाई बाइक..... वजह जान छूटेगी हंसी

पापा- बेटा तुम चाहे पास हो या फेल मैं तुम्हें बाइक जरूर दिलाऊंगा.
बेटा- थैंक्स पापा, आप बहुत अच्छे हैं.
पापा- पास हो गए तो कॉलेज जाने के लिए और फेल हो गए तो दूध बेचने के लिए..!!!

लड़की का पिता-मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे.
संजू-इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं..!

गोलू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
भोलू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
गोलू- आंख क्यों सूजा?
भोलू- केक पर लिख दिया 'Happy Birthday समस्या'.
लेकिन मेरी पत्नी का नाम तपस्या है.

पीने के बाद मैनेजर बॉस से-
सर, आप ऑफिस में शादीशुदा पुरूषों को ही क्यों रखते हैं…
बॉस- क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती हैं और घर जाने की जल्दी भी नही होती.

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए.
उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था.
बादशाह- तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से.
यह सुनकर बादशाह की आखों में आंसू आ गए और बोला.
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है.

मामा-बेटा स्कूल से कब आए...?
भांजा-अभी आया मामा...
मामा-अच्छा बेटा, ये बताओ -
'मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं'...?
भांजा- GST
मामा- अबे पागल है क्या...?
भांजा- अरे मामा, GST मतलब 'Government School Teacher'...!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next