24 April 2026

केक के चक्कर में सूजी भोलू की आंखें, Viral चुटकुला पढ़ लगाएंगे ठहाके

गोलू- तुम्हारी आंख क्यों सूजी हुई है?
भोलू- कल मैं अपनी पत्नी के जन्मदिन पर केक लेकर गया था
गोलू- आंख क्यों सूजा?
भोलू- केक पर लिख दिया 'Happy Birthday समस्या'.
लेकिन मेरी पत्नी का नाम तपस्या है.

लड़की का पिता-मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे.
संजू-इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं..!

मेरी शादी कहीं और पक्की हो गई है, हमारी शादी नहीं हो सकती...
लड़का टेंशन में आ गया...
तुरंत दूसरा मैसेज आया - सॉरी गलती से आपको सेंड हो गया...
लड़का फिर टेंशन में आ गया...!!!

पीने के बाद मैनेजर बॉस से-
सर, आप ऑफिस में शादीशुदा पुरूषों को ही क्यों रखते हैं…
बॉस- क्योंकि उन्हें बेइज्जती सहने की आदत होती हैं और घर जाने की जल्दी भी नही होती.

एक बार एक दादा-दादी ने जवानी के दिनों को याद करने का फैसला किया.
अगले दिन दादा फूल लेकर वहीं पहुंचे जहां वह दादी के साथ जवानी में मिला करते थे,
वहां खड़े-खड़े दादा के पैरों में दर्द हो गया, लेकिन दादी नहीं आईं.
घर जाकर बोले तुम आईं क्यों नहीं?
दादी शर्माते हुए- मम्मी ने आने नहीं दिया.

मामा-बेटा स्कूल से कब आए...?
भांजा-अभी आया मामा...
मामा-अच्छा बेटा, ये बताओ -
'मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं'...?
भांजा- GST
मामा- अबे पागल है क्या...?
भांजा- अरे मामा, GST मतलब 'Government School Teacher'...!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next