By Aajtak.in
30 May 2024
बच्चों की धमाकेदार जवाब सुनकर शिक्षक की हो गई बोलती बंद..लें मजे.
शिक्षक- अगर पृथ्वी के अंदर LAVA है तो बाहर क्या है ?
गोलू- मास्टर जी बाहर ओप्पो और VIVO है
घोर सन्नाटा...
मैडम- संजू यमुना नदी कहां बहती है?
मोनू- जमीन पर
मैडम- नक्शे में बताओ कहां बहती है?
मोनू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा...
शिक्षक- तुम परिंदो के बारे में सब जानते हो? मोहन- हां शिक्षक- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता? मोहन- मरा हुआ परिंदा
टीचर- सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ?
स्टूडेंट- फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है.
सर- वाक्य को अंग्रेजी में ट्रांसलेट करो ‘वसंत ने मुझे मुक्का मारा’
छात्र- वसन्तपंचमी...
शिक्षक- नालायक पढ़ ले, कभी अपनी कोई बुक खोलकर देखी है? सोहन- हां मैं रोज़ खोलता हूं एक बुक! शिक्षक- कौन सी? सोहन- फेसबुक...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे
क्लिक करें.
और पढ़ें
Read Next
ये भी देखें
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं, कंडक्टर ने दिया ऐसा Idea कि आएगी हंसी
जब टीचर ने कहा- कोई मोरल वाली स्टोरी सुनाओ? संजू ने सुनाई ये मजेदार कहानी
जब चिड़ियाघर वालों ने मिंकू को धक्के मारकर निकाला बाहर...पढ़ें वायरल चुटकुले
लड़की तोहफे की जिद्द करने लगी तो लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि आप भी ठोकेंगे सलामी!