2 May 2026

टीचर ने पूछा- लोफर और ऑफर में क्या फर्क है? जवाब सुनकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी!

टीचर- लोफर और ऑफर में क्या फर्क है?
स्टूडेंट- बहुत आसान है मैम
आई लव यू अगर लड़का कहे तो लोफर
लड़की कहे तो ऑफर

शादी के बाद पहली सुबह पति ने अपनी पत्नी पर पानी डाल दिया...
पत्नी- पानी क्यों डाला?
पति- तेरे पिता ने बोला था, दामादजी मेरी बेटी फूल की कली है,
उसे मुरझाने मत देना...!

पत्नी ने एक बोर्ड देखा
बनारसी साड़ी 10/-
नायलॉन 8/-
कॉटन 5/-
पत्नी खुश होकर अपने पति से- मुझे 500 रुपए दो, मैं 50 साड़ी खरीदूंगी.
पति- अरी ओ बीरबल की मां, प्रेस करने वाले की दुकान है वो.

कंजूस बाप (बेटे से) - मेरी ख्वाहिश है कि तू बड़ा होकर वकील बने.
बेटा- क्यों?
कंजूस बाप- ताकि मेरा काला कोट तुम्हारे काम आ जाए...

राजू- मुसीबत में भी पत्नी से कभी पैसे उधार न लें. वीरू-क्यों राजू- मैंने दो साल पहले 20 हजार लिए थे. 50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 25 बाकी हैं, पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती है...

मिंटू अपने दोस्त से-क्या कर रहा है
दोस्त- अखबार में अपना राशिफल देख रहा हूं
मिंटू- पगले! शादीशुदा बंदे राशिफल नहीं देखते,
बस बीवी का मूड देखकर ही समझ जाते हैं
कि आज उनका दिन कैसा गुजरेगा.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next