18 July 2026

संस्कृत में पत्नी को क्या कहते हैं? छात्र का जवाब सुनकर आप लगाएंगे ठहाके

शिक्षक- संस्कृत भाषा में पत्नी को क्या कहते हैं?
मिंटू - गुरूजी .. संस्कृत तो छोड़िए,
किसी भी भाषा में पत्नी को कुछ नहीं कह सकते...

बीवी- लड़कों का कॉमनसेंस बिल्कुल जीरो होता है. पति- क्यूं? बीवी- अब देखो ना जेंटस टॉयलेट में लिख कर आएंगे 'शालू आई लव यू' अब क्या शालू वहां पढ़ने जाएगी?  बेवकूफ लड़के! 

पिता- बेटा इस बार तेरे 90% नंबर आने चाहिए...
बेटा- नहीं पापा इस बार तो मैं 100% नंबर लेकर आऊंगा..
पिता हंसते हुए- क्यों मजाक कर रहा है?
बेटा- शुरुआत किसने की..!

एक आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी
महिला गुस्से से- ब्रेक नहीं मार सकता था.
आदमी- पूरी साइकिल मार दी...अब ब्रेक क्या अलग से मारूं!!!

मोनू  परेशान बैठा था...
सोनू- क्या हुआ?
मोनू- मुझे बैंक से पैसे निकालने थे लेकिन मैं दो दिन से वहां नहीं जा सका.
सोनू- क्यों?
मोनू- क्योंकि मैंने सपने में देखा था कि एक लड़की ने मुझे चप्पल से मारा
सोनू - तो सपने और बैंक का क्या लेना-देना...
मोनू - क्योंकि जब मैं बैंक गया तो बाहर बोर्ड पर लिखा था, हम आपके सपनों को हकीकत में बदलते हैं !

एक मच्छर परेशान होकर बैठा था,
तभी दूसरे मच्छर ने पूछा...क्या हुआ?
पहला मच्छर- कुछ नहीं यार सोच रहा हूं कि चूहेदानी में चूहा...साबुन दानी में साबुन...
ये गजब ही है कि मच्छर'दानी' में आदमी सो रहा है !

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next