23 May 2026

रमेश ने पूछा- बारिश हो रही है, ऑफिस आना है सर? बॉस का ये जवाब सुनते ही तुरंत दौड़ा दफ्तर

रमेश-सर बहुत बारिश हो रही है, क्या आज ऑफिस आना है? बॉस-खुद ही सोच लो किससे दिनभर बेइज्जती करानी है, मुझसे या पत्नी से? रमेश- ठीक है सर, मैं आ रहा हूं...!!!

लड़की का पिता-मैं नहीं चाहता कि मेरी बेटी
अपनी पूरी जिंदगी एक मूर्ख इंसान के साथ गुज़ारे.
संजू-इसीलिए तो मैं उसे यहां से ले जाने आया हूं..!

टीचर बताओ हम पानी क्यों पीते हैं? 
चिंटू- क्योंकि पानी हम खा नहीं सकते इसलिए हम उसे पीते हैं.
टीचर- निकल क्लास से बाहर...

एक शराबी दूसरे शहर गया.. शराबी शराब खरीदने पहुंच गया. शराबी- एक बोतल विह्सकी देना. दुकानदार- हमारे यहां शराबबंदी है. शराबी- तो दुकान क्यों खोली है... दुकानदार- ये शराब सिर्फ सांप और बिच्छू काटने के मरीजों के लिए है. शराबी- अच्छा तो ये सांप बिच्छू कहां मिलेंगे. दुकानदार बेहोश...

मास्टर जी - बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? 
सोनू- सर बीड़ी.
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद...तू निकल मेरी क्लास से बाहर.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next