मच्छरों से परेशान अंग्रेज ने कही ऐसी बात, जानकर खूब हंसेंगे आप
अंग्रेज को मच्छर काट रहे थे उसने सारी लाइट बंद कर दी, तभी रूम में जुगनू आ गया...
अंग्रेज - Oh My God... इंडिया का मच्छर कितना एडवांस है, टार्च लेकर ढूंढ रहा है...!
मंटू - पता है, कुवारों को शादीशुदा लोगों से ज्यादा बात नहीं करनी चाहिए...! गप्पू - क्यों...? मंटू - क्योंकि वो शादी के फायदे कम और नुकसान ज्यादा बता देते हैं...!!!
पत्नी अपनी सहेली से- पति से ज्यादा इज्जत, तो मुझे उसकी अलमारी के कपड़े देते हैं.
जब भी खोलती हूं दो- तीन तो पैरों पर ही गिर जाते हैं.
भयंकर अपमान... एक औरत-मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, बैंक बैलेंस है, तेरे पास क्या है...? दूसरी औरत-मेरे पास 20 साल पहले शादी में सिलवाया हुआ सूट है, जो अभी तक मुझे फिट आता है!
मोहन दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है?
दर्जी - 300 रुपए.
मोहन - और निक्कर की?
दर्जी - 100 रुपए.
मोहन - तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना.
शिंटू- सुबह-सुबह पड़ोसन बोल रही थी कि मेरे पेट में चूहे दौड़ रहे हैं... बिंटू - तो फिर तुमने क्या किया...? शिंटू - मैंने उसे चूहे मारने की दवा खिला दी... दो घंटे से सो रही है, थैंक्यू भी नहीं बोला...!!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.