07 September 2026

पासवर्ड भूल जाने पर टिल्लू ने लगाया कमाल का दिमाग, जानकर तालियां बजाएंगे आप!

टिल्लू बार-बार अपने फेसबुक अकाउंट का पासवर्ड भूल जाता था.
उसने सोचा कि अब उसे कोई ऐसा पासवर्ड रखना चाहिए, जो वह कभी न भूले.
उसने नया पासवर्ड रखा- 'इनकरेक्ट'.
अब जब भी वह गलत पासवर्ड डालता है, तो कंप्यूटर उसे खुद याद दिला देता है- 'यॉर पासवर्ड इज इनकरेक्ट...!!!'

पति के किताब पढ़ते समय पत्नी पूछती है.
पत्नी अपने पति से - सुनिए क्या आप मेरा मन पढ़ सकते हैं ?
पति - क्षमा करो, मैं किताब पढ़ते समय इतना खतरनाक काम नहीं कर सकता.!!

पति- जान, मैंने सोचा तुम मुझे मिस कर रही होंगी, तो कॉल कर लूं...
पत्नी- अच्छा! अभी सुबह जो लड़ाई हुई थी, तो वो क्या था??
पति एकदम शांत...मन ही मन बोला- अरे यार, यह तो घर पर लग गया...!!!

पति- ऐ सुनो, जरा मुझे चिप्स देना.
पत्नी- गुस्से में ( चिप्स का पैकेट को पीछे करते हुए ), फिर से बोलना जरा?
पति- प्रिये, कृपया आप उस चिप्स को मुझे दे सकते है जरा?

चीकू- अगर तू किसी जंगल में हो और वहां शेर आ जाए, तो तू क्या करेगा?
मीकू- मैं पेड़ पर चढ़ जाऊंगा।
चीकू- अगर वह वहां भी पहुंच जाए तो...
मीकू- तो मैं पानी में कूद जाऊंगा।
चीकू- और अगर वह पानी में भी आ जाए तो...?
मीकू- पहले यह बता कि शेर क्या भांजा है, जो तू कहेगा वही करेगा!

पत्नी- बाजार से दूध का एक पैकेट ले आना!
हां, अगर बाजार में अंडे दिखे तो 6 ले आना
पति- 6 पैकट दूध ले आया
पत्नी- 6 पैकेट दूध?
पति- हां छः पैकेट ही लाया हूं क्योंकि बाजार मे अंडे दिख गए थे!
अब बताओ पति कहां पर गलत है?

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next