06 November 2026

जब लल्लू ने सीखा अंग्रेजी, फिर तो जो हुआ... कंट्रोल नहीं होगी हंसी

लल्लू ने अंग्रेजी बोलने की ट्यूशन शुरू की.
टीचर- कल तुम पढ़ने क्यों नहीं आए?
लल्लू-वो कल हमारे यहां ब्युटीफुल ट्रेजेडी थी, इसलिए नहीं आया.
टीचर- क्या?
लल्लू- सर, सुन्दर काण्ड…

एक लड़का एक सुंदर लड़की को बड़ी देर से घूर रहा था..
लड़की- क्या देख रहे हो?
लड़का- देख रहा हूं कि अगर तुम मेरी मां होती तो मैं भी सुन्दर होता..!

भिखारी- ऐ भाई एक रुपया देदे, तीन दिन से भूखा हूं.
व्यक्ति-तीन दिन से भूखा है तो एक रुपए का क्या करेगा..?
भिखारी-वजन तौलूंगा, कितना घटा है..!!

मम्मी ने पिंकी को डांटते हुए कहा- दूध क्यों उबल जाता है, पानी क्यों बह जाता है
और सब्जी क्यों जल जाती है?
पिंकी- व्हाट्सएप पर रिप्लाई करने के चक्कर में...

भोलू गुस्से में रात भर मच्छर मारने के लिए उसके पीछे चप्पल लेकर भागता रहा.
और सुबह हो गई. फिर भी उसे मार न सका.
भोलू-चलो कोई बात नहीं, इसे मार तो नहीं पाया,
लेकिन इसे रात भर सोने भी नहीं दिया...

रिंकू ने जॉब के पहले दिन कंप्यूटर पर 11 घंटे काम किए.
बॉस- वाह, पहले ही दिन और इतनी मेहनत. क्या-क्या काम किया, बताओ?
रिंकू-पता नहीं सर, कहां से खरीदा गया ये कीबोर्ड.
इसमें ABCD आगे पीछे थे, तो वो सब सही किया है आज.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next