जब चिड़ियाघर वालों ने मिंकू को धक्के मारकर निकाला बाहर... पढ़ें वायरल चुटकुले
मिंकू ने चिड़ियाघर में नौकरी कर ली… उसने शेर के पिंजरे को ताला नहीं लगाया. अफसर- तुमने शेर के पिंजरे को ताला क्यों नहीं लगाया? मिंकू- क्या जरूरत है...इतने खतरनाक जानवर को कौन चुराएगा? मिंकू को धक्के मारकर निकाला गया बाहर!
मोनू- मेरे कान का ऑपरेशन हो गया है, डॉक्टर ने नया कान लगा दिया है. सोनू- वाह ! हैप्पी न्यू ईयर...
डॉक्टर- तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था, तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो ? मरीज- क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए जब वो इसके लिए तैयार न हो!
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है? कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं... जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है. कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा...
टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा ? छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने. टीचर- दूसरा कदम किसने रखा ? छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा...
एक अंग्रेजी ट्यूशन वाले ने विज्ञापन दिया... सिर्फ एक महीने में फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखें, महिलाओं के लिए 50% की छूट. सुनील- महिलाओं के लिए 50% की छूट क्यों ? ट्यूशन सर- महिलाओं को फटाफट बोलना तो आता ही है, उन्हें केवल अंग्रेजी सिखानी होती है!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.