20 August 2026

बच्चे ने पूछा पिता से ऐसा सवाल... आप भी हो जाएंगे लोट-पोट!

बच्चा- पापा आपने मम्मी में ऐसा क्या देखा जो शादी कर ली ? पापा- उसके गाल का छोटा सा तिल. बच्चा- कमाल है ! इतनी सी छोटी चीज के लिए इतनी बड़ी मुसीबत मोल ले ली !!!

चिंटू - वेटर, ऐसी चाय पिलाओ
जिसे पीकर मन.. झूम उठे और बदन नाचने लगे..!!!
वेटर- सर हमारे यहां गाय की दूध आती है, नागिन का नहीं!

राजू परीक्षा में खाली कॉपी छोड़कर आ गया,
रूम से निकलते ही टीचर- क्यों, कुछ करके भी आया है,
राजू- जी सर, ब्रेकफास्ट करके आया हूं और आप?
फिर क्या, राजू की हुई कुटाई...

डॉक्टर- तुम दिन में कितनी बार चाय पीते हो?
राजू- सर, जब तक घरवालों से लड़ाई ना हो जाए, तब तक चाय पीता हूं!

पत्नी- सुनिए, अगर मैं खो जाऊं तो आप क्या करेंगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा,
पत्नी (खुश होकर)- क्या लिखवाओगे?
पति- 'जो चीज बिना बोले परेशान करती थी, अब जाकर सुकून दे गई...'

हाईस्कूल में पढ़ने वाली दो लड़कियां आपस में बातें कर रही थीं.
पहली लड़की- यार, मेरे पापा ने कहा है कि इस बार अगर परीक्षा में फेल हुई तो तेरी शादी कर दूंगा.
दूसरी लड़की- तो तुमने कितनी तैयारी की है?
पहली लड़की- बस, रिसेप्शन की ड्रेस लेनी बाकी है...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next