16 July 2026

टिंकू ने खरीदे 2 किलो कीड़ा लगा अमरूद, वजह जान लोटपोट हो जाएंगे आप! 

टिंकू ने अमरूद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला टिंकू अमरूद वाले से- इसमें तो कीड़ा है. अमरूद वाला- ये किस्मत की बात है....क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए.. टिंकू- 2 किलो और दे दो..

टीटू- पहले क्या आया…. अंडा आया या मुर्गी?  मंटू - सबसे पहले तो चखना आया, फिर अंडा और बाद में मुर्गी आई फिर 1 बीयर और पानी की बोतल  सबसे लास्ट में बिल आया.

मां और बीबी को कभी विश्वास दिलाने की जरूरत नहीं होती… क्योंकि… मां कभी शक नहीं करती… और… बीवी कभी यकीन नहीं करती… ज्ञान समाप्त!

टिंकू जंगल में जा रहा था तभी एक सांप ने पैर पर काट लिया. टिंकू को गुस्सा आया और टांग आगे करके बोला- ले काट ले जितना काटना है काट ले. सांप ने फिर तीन-चार बार काटा और थक कर बोला - अबे तू इंसान है या भूत? टिंकू- मैं तो इंसान ही हूं लेकिन मेरा यह पैर नकली है.

एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए, उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था. बादशाह तुम कब से कैद में हो? बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से. यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गए और बोला- 'इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है.'

डॉक्टर- तुम कौन सा साबुन इस्तेमाल करते हो? टिल्लू- आयुष का साबुन. डॉक्टर- पेस्ट? सिट्टू- आयुष  का पेस्ट. डॉक्टर- शैंपू? सिट्टू- आयुष  का शैंपू. डॉक्टर- अरे यार ..आखिर ये आयुष कौन सी कंपनी है? सिट्टू- आयुष  मेरा रूम पार्टनर है.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next