मिकू ने जूते बेचने वाले को ऐसे बनाया बेवकूफ, चुटकुला पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप!
मिकू- मैंने आज दुकानदार को उल्लू बनाया. निकू - कैसे? मिकू- एक जूते की कीमत पर दो जूते खरीदे, कीमत एक ही पर लिखी थी. निकू- दूसरे जूते पर रेट लिखना भूल गया होगा..!
चिंटू लड़की वालों के यहां रिश्ता लेकर पहुंचा,
मां-बाप बोले- हमारी बेटी अभी पढ़ रही है,
चिंटू कोई बात नहीं जी,
हम एक-दो घंटे बाद आ जाएंगे !!
उसकी आंखों में आंसू, चेहरे पर नमीं थी, मुझे लगा मेरी याद सता रही है मैंने पूछा- क्या हुआ? पगली ने कहा- दरवाजे में उसकी ऊंगली फंसी थी !
भाई कितनी भी पढ़ाई कर लो, डिग्री-विग्रियां ले लो...
लेकिन रेस्टोरेंट के दरवाजे पर Push और Pull लिखा देखते हो तो...
2-3 सेकंड के लिए सोचना जरूर पड़ता है कि
दरवाजा धकेलना है कि खींचना है...!!!
पति- तुम्हें पता है, तुम एक बेहतरीन अलार्म घड़ी बना सकती हो. पत्नी- सच? ऐसा क्यों? पति- क्योंकि तुम मुझे हमेशा तब जगाती हो जब मैं उठना नहीं चाहता !
अपनी शादी की सालगिरह पर. पत्नी- प्रिये, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी शादी को 20 साल हो गए हैं ! पति परेशान होकर- मुझे भी भरोसा नहीं हो रहा है, ऐसा लगता है की जैसे सदियों बीत गए हो.
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.