टीटू ने पूछा- तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज आती है... राज जान लोटपोट हो हंसेंगे आप!
टीटू तेरे घर से हमेशा हंसने की आवाज़ आती है, इतनी खुशी का राज़ क्या है? शीटू- मेरी बीवी मुझे जूते मारती है, लग जाये तो वो हंसती है, नहीं लगे तो मैं हंसता हूं!
पापा- शराब , सिगरेट , लड़कियां ये सब तुम्हारे दुश्मन हैं. बेटा- पापा जो अपने दुश्मनों से डर जाये वो मर्द नहीं. फिर क्या था दे चप्पल पे चप्पल...
शराबी- एटीएम में पैसे हैं क्या? गार्ड- हां हैं. शराबी- निकाल लूं? गार्ड- हां, निकाल लो शराबी- लाओ, पेंचकस है क्या, आज सारा कैश निकाल लूंगा. गार्ड बेहोश...
पब्लिक टॉयलेट में लिखा था 'दुनिया चांद पर पहुंच गयी और तू यहीं पर बैठा है'. कपिल ने अपना दिमाग लगाया और नीचे लिखा 'चांद पर पानी नहीं था इसलिए वापस आ गया' !!!
पति- वैक्सीन लगवा ली? पत्नी- हां लगवा ली... पति- फेसबुक पर तो फोटो अपलोड करी नहीं तुमने... पत्नी- फोटो तो खींच ली है.... पर जब 30 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूंगी!!
पत्नी- 'RAEES' देखने चले? पति- मैं उस 'KAABIL' नहीं.. पत्नी- तो ‘'KAABIL' चले? पति- मैं उतना 'RAEES' नहीं.. बाद में घर में बच्चों ने 'DANGAL' देखा...!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.