जलेबी खाने बाद गप्पू ने क्यों मांगी चीनी, वजह जानकर लगेगा झटका
पेट भर कर जलेबी खाने के बाद गप्पू ने मम्मी से चीनी मांगी. मम्मी-चीनी क्यों? गप्पू- मास्टर जी ने बोला है, खाने के बाद कुछ मीठा खा लिया करो !!!
मेले में घोषणा हुई कि ‘हमें एक बच्चा मिला है, जिन..का है, यहां से आकर ले जाएं’. इतने में मिंटू चिल्लाया-‘मुझे भी देखना है जिन्न का बच्चा’...
श्याम- तू स्कूल क्यों नहीं जाता है? मोहन- जाता तो हर रोज हूं, लेकिन वो मुझे स्कूल से बाहर निकाल देते हैं. श्याम- क्यों, कौन से स्कूल में जाता है? मोहन- कन्या पाठशाला...!
मास्टर जी-टेबल पर चाय किसने गिराई? इसे अपनी मातृभाषा में बोलकर सुनाओ. चिंटू-अरे नालायक, धुली चद्दर का नाश करके मिल गई शान्ति? अब ये तेरा बाप धोएगा या तू… मास्टर जी अभी भी बेहोश हैं...!
अध्यापक ने सभी बच्चों से क्रिकेट मैच पर निबंध लिखने को कहा- सभी छात्र अपनी-अपनी कॉपी लेकर निबंध लिखने में जुट गए. लेकिन मोटू चुपचाप बैठा था.. अध्यापक ने उसकी कॉपी देखी और देखते ही वो बेहोश हो गए. लिखा था- ‘बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया है.' !!
एक बुजुर्ग व्यक्ति टीटू से पूछा- कैसे हो टीटू? टीटू- ठीक हूं. बुजुर्ग- पढ़ाई कैसी चल रही है? टीटू- बिल्कुल आपकी जिंदगी की तरह. बुजुर्ग- इसका क्या मतलब है? टीटू- मतलब राम भरोसे...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.