15 October 2026

कान का ऑपरेशन होने के बाद सोनू ने कहा कुछ ऐसा, हंसी रोक नहीं पाएंगे आप!

मोनू- मेरे कान का ऑपरेशन हो गया है, डॉक्टर ने नया कान लगा दिया है.
सोनू- वाह ! हैप्पी न्यू ईयर...

डॉक्टर- तुम्हें दवा 10 बजे लेने को कहा था, तुम 5 बजे ही क्यों ले लेते हो ?
मरीज- क्योंकि दुश्मन पर तब वार करना चाहिए  जब वो इसके लिए तैयार न हो!

टीचर- बताओ चांद पर पहला कदम किसने रखा ?
छात्र- नील आर्मस्ट्रोंग ने.
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा ?
छात्र- दूसरा भी उसी ने रखा होगा...

जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी...बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं...
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है.
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा...

एक अंग्रेजी ट्यूशन वाले ने विज्ञापन दिया...
सिर्फ एक महीने  में फटाफट अंग्रेजी बोलना सीखें, महिलाओं के लिए 50% की  छूट.
सुनील- महिलाओं के लिए 50% की छूट क्यों ?
ट्यूशन सर- महिलाओं को फटाफट बोलना तो आता ही है, उन्हें केवल अंग्रेजी सिखानी होती है!

टीचर- बताओ बच्चों वास्कोडिगामा भारत कब आया?
टिल्लू- जी सर्दियों में.
टीचर- किसने कहा…?
टिल्लू- टीचर आपकी कसम...मैंने बुक में फोटो देखी थी, उसने कोट पहन रखा था.
टीचर ने पकड़ लिया माथा...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next