08 September 2026

मुर्गी ने की बत्तख से शादी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

मुर्गी ने बत्तख से शादी कर ली.
मुर्गा- हम मर गए थे क्या?
मुर्गी- शादी तो मैं तुमसे ही करना चाहती थी, पर मां चाहती थी कि लड़का नेवी में हो !!!'

पति के किताब पढ़ते समय पत्नी पूछती है.
पत्नी अपने पति से - सुनिए क्या आप मेरा मन पढ़ सकते हैं ?
पति - क्षमा करो, मैं किताब पढ़ते समय इतना खतरनाक काम नहीं कर सकता.!!

प्रेम विवाह कभी नहीं करना चाहिए,
आज गोलू अपनी पत्नी से लड़ रहा था,
तो पत्नी बोली-कुत्ते तू मेरे पीछे पड़ा था मैं नहीं.

गर्मी है, ये सोचकर AC लिया था...
आज पहला बिल आया है, उसी AC को बेचकर बिल भरूंगा....!

एक महिला रोज़ बैंक आती थी और बिना किसी काम के बैठी रहती थी.
मैनेजर ने पूछा- आपका काम क्या है? रोज बैंक क्यों आती हैं??
महिला- मुझे कोई काम नहीं है. मैं आपके कर्मचारी ढल्लन सिंह की पत्नी हूं.
जिस तरह कोहली, जडेजा, रोहित की पत्नी अपने पति का उत्साह बढ़ाने स्टेडियम में आती हैं, मैं भी अपने पति का हौसला बढ़ाने आई हूं ताकि वह मैनेजर बन सके.

अलमारी में ₹85,000 रुपये मेरे हाथों से गिनकर रखे हुए थे. आज गिने तो ₹58,000 मिले.
पता चला कल मेडम शॉपिंग पर गई थी, मैंने पूछा मेडम ये रुपये इतने कम कैसे हो गए?
वो बोली- अखबार में पढ़ते नही क्या? 'रुपया रोज गिर रहा है'!!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next