शादी के बाद आदमी को सबसे ज्यादा क्या बदलना पड़ता है, जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
बबलू- शादी के बाद आदमी को सबसे ज्यादा क्या बदलना पड़ता है? गप्पू- अपना स्टेटस – 'फ्री' से 'ऑक्यूपाइड' में!
भोलू- मैं कभी किसी से डरता नहीं! गोलू- फिर बीवी से क्यों छुपते फिरते हो? भोलू- वो डर नहीं... सम्मान है...
12 साल बाद वो जेल छूटा मैले कुचैले कपड़ो में थका हुआ घर पहुंचा. घर पहुंचते बीवी चिल्लाई- कहां घूम रहे थे इतनी देर आपकी रिहाई तो 2 घंटे पहले ही हो गई थी ना वो आदमी वापिस जेल चला गया !!
दांत का डॉक्टर- आपका दांत निकालना पड़ेगा क्योंकि ये सड़ चुका है. राजू- हां तो कितने पैसे लगेंगे ? दांत का डॉक्टर- बस 500 रुपये लगेंगे. राजू- 50 रुपये ले लो और थोड़ा सा ढीला कर दो, निकाल तो मैं खुद लूंगा !
लड़की- मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं एग्जारम में फेल हो गई तो मेरी शादी रिक्शवाले से करा देंगे. पप्पू- अरे वाह! मेरे पापा ने कहा है कि अगर मैं फेल हुआ तो मुझे रिक्शा दिला देंगे..!!
पहला दोस्त- यार बता I Am Going To Toilet का मतलब क्या होता है? दूसरा दोस्त- मै शौचालय जाता हूं. पहला दोस्त-ऐसे कैसे जाएगा. पहले इसका मतलब बता कर जा. जिसको भी पूछता हूं सबको शौचालय लग जाती है !!!
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.