05 November 2026

गप्पू- दूल्हा और दुल्हन हाथ क्यों मिलाते हैं? पापा ने दिया ये धांसू जवाब! पढ़ें Viral Jokes

गप्पू एक शादी में गया, वहां पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमाया.
गप्पू ने यह देखकर पापा से पूछा- दूल्हा और दुल्हन हाथ क्यों मिला रहे हैं?
पापा- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं?

गोलू- मैंने आपकी लिखी किताब पढ़ी. आप बिलकुल अकबर बादशाह की तरह लिखते हैं.
व्यक्ति- लेकिन अकबर बादशाह लिखना ही नहीं जानते थे.
गोलू- तभी तो मैंने कहा है...!

मां- लाली! लैंप जला दो.
कुछ देर बाद भी जब लाली ने लैंप नहीं जलाया, तो मां ने फिर से पूछा-लैंप कहां है?
लाली- लैंप को चूल्हे में जला दिया...!

राजू- संडे को काम करने वालों को स्वर्ग नहीं मिलता.
दोस्त- पुलिस भी तो संडे को काम करते हैं.
वो स्वर्ग नहीं जाते?
राजू- नहीं, वहां पुलिस की जरूरत नहीं होती..!

पापा- यूं ही मोहन को समझा रहे थे कि जुआ खेलना बुरा होता है. इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे और परसो जीतोगे, तो उसके अगले दिन हार जाओगे. बड़े ध्यान से सुनने के बाद मोहन ने कहा- ठीक है पापा, मैं समझ गया कि जुआ एक दिन छोड़कर खेलना चाहिए...!

शर्मा अंकल भोलू से-तुम्हारे बाल बहुत सुन्दर हैं. ये मम्मी जैसे हैं या पापा? भोलू- पापा से. शर्मा अंकल-वो कैसे? भोलू- क्योंकि, उनके सारे बाल गायब हैं...!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next