08 May 2026

श्याम ने बताया पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला... आप भी हो जाएंगे लोटपोट...

श्याम-पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला पता है?
मोहन- नहीं
श्याम- बटुए का मुंह खुला रखो, अपना मुंह बंद...!

गप्पू- खुद के बारे में कभी बुरा मत सोचो...!
गोलू- क्यों....?
गप्पू- क्योंकि, ऊपरवाले ने आपका बुरा
सोचने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदारों को रखा है...!

घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...!
सास- ऐसा क्यों...?
घर जमाई- मोहल्ले वालों रोज कहते हैं कि
मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!

आदमी हवाई जहाज से उतरा
एयर होस्टेस बोली- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा...!
आदमी- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता नहीं,
यहां तो एक बटन दबाओ, चार-चार सुन लेती हैं!!!

लड़की- खाना खाया तुमने...?
लड़का- नहीं, तुमने खाया...?
लड़की- नहीं, तुमसे पहले कैसे खाती,
बस मोमोज खाएं हैं...

अपनी शादी की सालगिरह पर.
पत्नी- प्रिये, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी शादी को 20 साल हो गए हैं !
पति परेशान होकर- मुझे भी भरोसा नहीं हो रहा है, ऐसा लगता है की जैसे सदियों बीत गए हो.

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next