24 July 2026

पत्नी- घर की सारी बेकार चीजें निकाल दो... पति ने दिया ऐसा जवाब, कंट्रोल नहीं होगी हंसी

पत्नी- घर की सारी बेकार चीजें निकाल दो... पति- फिर तू कहां रहेगी पगली..?

एक बार फिर टीटू बोर्ड की परीक्षा में टॉप होते-होते बचा. प्रश्न- नाइन (nine) किसे कहते हैं?  टीटू- नाई की पत्नी को नाइन कहते हैं...!

एक बार पति-पत्नी घूमने जा रहे थे... रास्ते में गधा मिला, पति को मजाक सूझा... पति- आपके रिश्तेदार हैं, नमस्ते करो पत्नी भी कम नहीं थी… बोली, 'ससुर जी नमस्ते' !

सुरेश की मां की तबीयत खराब हुई, वह उन्हें लेकर अस्पताल गया... डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे! सुरेश वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा- हे भगवान अब क्या होगा. मेरी मां तो अनपढ़ है...!

मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूं डॉक्टर - बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो, सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे !!

साइकिल वाले ने एक आदमी को टक्कर मार दी और बोला भाईसाहब आप बहुत किस्मत वाले हो. आदमी-एक तो तूने मुझे टक्कर मारी और ऊपर से मुझे किस्मत वाला कह रहे हो ? साइकिल वाला-आज छुट्टी है तो साइकिल चला रहा हूं. नहीं तो मैं ट्रक चलाता हूं...!!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next