12 March 2026

पति-पत्नी का ना खत्म होने वाला नोकझोंक...मजेदार है ये जोक्स

गहरी खाई में गिरकर घायल हुए
पति को फटकारते हुए पत्नी बोली -
तुम इतना नीचे गिर सकते हो,
मैं सोच भी नहीं सकती थी...!

पति- आज सब्जी बिल्कुल भी अच्छी नहीं बनी है.
पत्नी- चुपचाप खा लो...
इसी सब्जी को फेसबुक पर 600 लोगों ने लाइक किया है
और 500 लोगों ने कमेंट में यम्मी भी लिखा है...
और आपके नखरे ही अलग हैं...!!!

पति- इस महीने में तुम्हें और पैसे नहीं दूंगा.
पत्नी- आप बस मुझे 500 रुपए उधार दे दो.
आपकी तनख्वाह मिलने पर मैं आपको पैसे वापस
कर दूंगी.!!!

बीवी अपने शराबी पति को सुधारने के लिए रात को
काले कपड़े पहन कर खड़ी हो गई...!
पति- कौन हो तुम ?
पत्नी- चुड़ैल...!
पति- चल हाथ मिला... मैं तेरी बहन का पति...!

एक कंजूस पति अपनी पत्नी के साथ कहीं घूमने गया...!
पत्नी- सुनो जी, मुझे प्यास लगी है. पानी की एक बोतल ले लीजिए...!
पति- दही कचौरी खाएगी क्या...?
पत्नी- ऐसे मत बोलिए, मेरे तो मुंह में पानी आ गया...!
पति - बस, तो पी ले. बोतल में क्या डूब के मरना है...!

एक पत्नी ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...!
ऑपरेटर- आपको क्या समस्या है ?
महिला- मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई...!
ऑपरेटर- तो इसके लिए आप एंबुलेंस की जरूरत है?
महिला- नहीं, एंबुलेंस तो मेरे पति के लिए है,
उन्हें हंसना नहीं चाहिए था...!

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next