श्याम ने बताया पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला, चुटकुला पढ़कर आप भी कहेंगे वाह!
श्याम-पत्नी को खुश करने का अचूक फॉर्मूला पता है? मोहन- नहीं श्याम- बटुए का मुंह खुला रखो, अपना मुंह बंद...!
गप्पू- खुद के बारे में कभी बुरा मत सोचो...! गोलू- क्यों....? गप्पू- क्योंकि, ऊपरवाले ने आपका बुरा सोचने के लिए पड़ोसी और रिश्तेदारों को रखा है...!
घर जमाई- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा...! सास- ऐसा क्यों...? घर जमाई- मोहल्ले वालों रोज कहते हैं कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं...!
आदमी हवाई जहाज से उतरा
एयर होस्टेस बोली- उम्मीद है फ्लाइट में आपको घर जैसा माहौल मिला होगा!
आदमी- जी बिल्कुल नहीं, घर में तो मेरी कोई सुनता नहीं,
यहां तो एक बटन दबाओ, चार-चार सुन लेती हैं!!!
अपनी शादी की सालगिरह पर.पत्नी- प्रिये, मुझे विश्वास नहीं हो रहा कि हमारी शादी को 20 साल हो गए हैं !पति परेशान होकर- मुझे भी भरोसा नहीं हो रहा है, ऐसा लगता है जैसे सदियों बीत गए हो.
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.