जब लड़के ने कनपुरिया स्टाइल में किया प्रपोज, लड़की ने दिया ये मजेदार जवाब, पढ़ें Viral Jokes
कनपुरिया लड़का- सुनो, आई लव यू... प्यार है तो बोल, नहीं तो मांग में कमला पसंद थूक देंगे. लड़की- हमरऊ मुंह खाली न है!!!
टीचर (लड़के से)- काहे बे… कल स्कूल काहे नहीं आए?
लड़का- काहे… कल जौ आए रहें… उनका कलेक्टर बना दिए हो का..!
मास्टर जी - गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? छात्र - पराई स्त्री का हर शब्द गजल होता है और बीवी का हर शब्द भाषण!!
टीचर - बताओ, कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है? गप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि वो कुत्ते को हिला सके.
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ. बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए. बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है. पिता बेहोश!
पति- अगर मेरी शादी किसी चुड़ैल से हो जाती, तो भी इतना दुखी न होता, जितना तुम्हारे साथ हूं. पत्नी - पागल, खून के रिश्तों में कहां शादी होती है...
ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें.