20 April 2026

पूरी रात जागने का क्या फायदा है? जवाब जानकर हंसी पर कंट्रोल खो बैठेंगे आप

रिंकी- तुझे पता है पूरी रात जागने का फायदा?? मिंकी- नहीं तू बता? रिंकी- सुबह उठकर ब्रश नहीं करना पड़ता!

पांच साल का बच्चा- आई लव यू मॉम!
मॉम- आई लव यू टू बेटा!
17 साल का बच्चा- आई लव यू मॉम!
मॉम- पैसे नहीं मिलेंगे बेटा...!!!

पति गुस्से में - तुम्हारे पास कपड़ों से भरी अलमारी है, लेकिन फिर भी कहती रहती हो कपड़े नहीं है? पत्नी- क्योंकि मेरी अलमारी पुराने कपड़ों से भरी हुई है. तो बाजार जाकर कुछ कपड़ों के साथ एक नई अलमारी भी ले लेंगे!!

पति- तुम्हें जल्दी उठना चाहिए, सुबह का समय बहुत शांतिपूर्ण होता है.
पत्नी- वो इसलिए क्योंकि सभी समझदार लोग सो रहे होते हैं...!!

मंटू- यार, तू कल इतना दुखी क्यों था? चंटू- मेरी पत्नी ने साड़ी के लिए मुझसे 5,000 रूपए लिए थे. मंटू- लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है? चंटू- मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है...

ऐसे ही मजेदार चुटकुले पढ़ने के लिए नीचे  क्लिक करें. 

Read Next